April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

चुनाव से पहले बड़ा नक्सली हमला, 4 जवान शहीद, 2 घायल

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है, जिसमें सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के 4 जवान शहीद हो गए। इस हमले में 2 जवानों के घायल होने की भी खबर है। नक्सली हमले में शहीद हुए जवान सीआरपीएफ-168 बटालियन के थे। ये जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले थे, तभी बासागुड़ा थानाक्षेत्र के मुर्दोण्डा गांव के नजदीक धमाका हो गया। सीआरपीएफ के एएसपी दिव्यांग पटेल ने इस घटना की पुष्टि की है।
इससे पहले मई 2018 में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में पुलिस के सात जवान शहीद हो गए थे। नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के चोलनार के जंगलों में आईईडी ब्लास्ट करके जवानों को निशाना बनाया। हमले के वक्त ये जवान निजी जाइलो गाड़ी में सवार थे। उनके मूवमेंट की सूचना नक्सलियों को काफी पहले से मिल चुकी थी। जैसे ही यह गाड़ी उनके टारगेट में आई, नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया था। नक्सलियों ने जवानों के पास से उनके मोबाइल, वायरलेस सेट समेत 5 इंसास रायफल और 2 एके 47 भी लूटकर ले गए थे।

Share to...