April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महिलाओं के प्रवेश का समर्थन करने वाले संत के आश्रम पर हमला

तिरुवनंतरपुरम। सबरीमाला मंदिर में हर उम्र की महिलाओं के प्रवेश का समर्थन करने वाले संत संदीपानंद गिरी के अाश्रम स्कूल ऑफ भगवत गीता में शुक्रवार देर रात करीब 2ः30 बजे अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। परिसर में खड़ी 2 कार और एक स्कूटर को आग लगा दी गई। एहतियात के तौर पर आश्रम पर पुलिस को तैनात किया गया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने शनिवार सुबह ही आश्रम का दौरा किया। यहां उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि शारीरिक हमले तभी होते हैं जब कोई वैचारिक रूप से समझौता नहीं कर पाता। हम किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने देंगे।

Share to...