April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एनडी तिवारी : जिस जन्में उसी दिन हुआ निधन, 2 राज्यों के रहे मुख्यमंत्री

कांग्रेस नेता एनडी तिवारी का गुरुवार को दिल्ली के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। 1925 में आज के ही दिन तिवारी का जन्म हुआ था। वे पहले ऐसे नेता थे, जो 2 राज्यों के मुख्यमंत्री बने। तिवारी 1976-77, 1984-85, 1988-89 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 2002-2007 तक वे उत्तराखंड के सीएम रहे। वे 2007 से 2009 तक आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रहे।
राजीव गांधी सरकार के दौरान तिवारी 1986-87 तक विदेश मंत्री और 1987-88 तक वित्त मंत्री रहे। 1989 में राजीव गांधी के निधन के बाद एनडी तिवारी को कांग्रेस से प्रधानमंत्री पद का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था। लेकिन, 1991 के लोकसभा चुनाव में वे नैनीताल सीट से हार गए। हार की वजह से तिवारी दावेदारी कमजोर हो गई। इन चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पीवी नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री बने। 1994 में तिवारी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अर्जुन सिंह के साथ मिलकर तिवारी कांग्रेस बनाई। हालांकि, सोनिया गांधी के राजनीति में उतरने के बाद 1995 में तिवारी और अर्जुन सिंह कांग्रेस में वापस आ गए।
तिवारी ने 1954 में सुशीला तिवारी से विवाह किया। 1991 में सुशीला का निधन हो गया। 14 मई 2014 को उन्होंने उज्ज्वला तिवारी से 88 साल की आयु में दूसरी शादी की। तिवारी का जन्म नैनीताल के बलौटी गांव में 18 अक्टूबर 1925 को हुआ था।

Share to...