#MeToo अभियान के तहत यौन शोषण का आरोप झेल रहे विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर अब तक सीधा हमला से बचते रहे कांग्रेस अध्यक्ष रहुल गांधी ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा है एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान पर लगे यौन शोषण के आरोप पर बैकफुट पर चल रही कांग्रेस ने उनके के इस्तीफे के बाद हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी दो दिवसीय मध्य प्रदेश यात्रा के आखिरी दिन मुरैना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के मंत्री पर आरोप लगे उत्तर प्रदेश में बीजेपी के विधायक पर रेप के आरोप लगे लेकिन मोदी जी और योगी जी दोनों लोग चुप रहे मोदी सरकार के बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारे पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सच्चा नारा है बेटी पढ़ाओ बीजेपी के नेताओं और विधायकों से बेटी बचाओ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि चाहे पीएम मोदी हों या सीएम शिवराज सिंह चौहान उनके बारे में अब जनता जान गई है कि आए हैं तो झूठी घोषणाएं करेंगे राहुल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घोषणा मशीन बताते हुए कहा कि मैं झूठे वायदे झूठी घोषणाएं नहीं करूंगा राहुल गांधी ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे तब लोगों ने उनपर भरोसा किया था लेकिन उन्होंने एक भी वायदा पूरा नहीं किया किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा और न ही युवाओं को रोजगार राहुल ने कहा कि कांग्रेस सरकार आते ही हमारे मुख्यमंत्री युवाओं को रोजगार दिलाने में खून पसीना एक कर देंगे
राहुल गांधी ने कहा बीजेपी नेताओं से बचाओ …! #MeToo अभियान

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा