April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

10 बार सर्जिकल स्ट्राइक के बयान पर भारतीय सेना ने बोला हम तैयार

भारतीय सेना ने बुधवार को पाकिस्तान आर्मी के 10 बार सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। सेना के उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार है और जरूरत पड़ने पर कार्यवाही भी करेगी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पाक का बयान किस संदर्भ में आया।
हाल ही में पाक आर्मी प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने शनिवार को लंदन में कहा था कि अगर भारत ने अब एक बार भी सर्जिकल स्ट्राइक की तो वह इसके जवाब में 10 सर्जिकल स्ट्राइक कर देगा। इस दौरान उनके साथ पाक आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा भी मौजूद थे।
भारत में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशों को लेकर रणबीर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी हालात में कोई बदलाव नहीं आया। हमें जानकारी मिली है कि पाक में प्रशिक्षित आतंकी लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया. सीमा के भीतर बनाए गए हमारे तंत्र घुसपैठ रोकने में काफी कामयाब हैं। इसी वजह से हम बड़ी संख्या में आतंकियों को मारने में कामयाब हो रहे हैं।

Share to...