दिल्ली-राष्ट्रीय राजमार्ग पर आंतेला के पीपली स्टैंड फ्लाईओवर पर एक साथ 3 वाहन भिड़ गए। हादसे में मिनी ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई, वहीं बस में सवार 4 लोग जख्मी हो गए। सबसे अप्रत्याशित यह रहा कि टक्कर के बाद बस फ्लाईओवर पर 20 फीट पर झूलती रही। उस वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे। अगर यह नीचे गिरती तो कई लोगों की मौत हो सकती थी। हादसे की वजह ट्रक का टायर फटना बताया जा रहा है।
एक मिनी ट्रक दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान आंतेला के पीपली स्टैंड के फ्लाईओवर पर आगे चल रहे ट्रक का टायर अचानक फट गया, जिससे मिनी ट्रक बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक से टकराता हुआ फ्लाईओवर की रेलिंग में लटक गया। पीछे से आ रही निजी बस भी मिनी ट्रक से टकरा गई और फ्लाईओवर पर लटक गई।
हादसे में मिनी ट्रक चालक कैलाश और बस में सवार 4 लोग जख्मी हो गए। इन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां कैलाश को मृत घोषित कर दिया।
फ्लाईओवर पर 20 फीट पर लटके वाहन, बस में थे 40 सवार

More Stories
देवास नेवरी फाटा के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, नकदी भी जलकर राख
पीएम मोदी ने मन की बात में जनगणना में जन भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर की बात
बागेश्वर धाम जा रही यात्री बस में ग्वालियर में झांसी रोड थाने के सामने लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से बचीं कई जिंदगियां