केंद्र सरकार ने एयरपोर्ट पर बायोमैट्रिक और चेहरे से यात्रियों की पहचान के लिए डिजि यात्रा पॉलिसी का ड्राफ्ट पेश किया। गुरुवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने बताया कि इसे लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। अगले साल फरवरी से बेंगलुरु और हैदराबाद एयरपोर्ट पर नया सिस्टम लागू होगा। अप्रैल से 4 और एयरपोर्ट बायोमैट्रिक सिस्टम के दायरे में आ जाएंगे।
सरकार डिजि यात्रा के जरिए हवाई यात्रा को पेपरलेस और आसान बनाना चाहती है। इसके लिए बड़े एयरपोर्ट्स पर डिजिटल बायोमैट्रिक सिस्टम लगाए जाएंगे। प्रभु ने बताया कि यात्रियों के लिए चेहरे से पहचान कराना स्वैच्छिक होगा। वे चाहें तो इसके लिए दस्तावेज भी दिखा सकते हैं।
यात्रियों के लिए सेंट्रलाइज्ड रजिस्ट्रेशन सिस्टम लागू किया जाएगा। इसमें हर यात्री को यूनिक आईडी मिलेगी। टिकट बुकिंग के वक्त इसकी जानकारी देनी होगी। कोई भी ईमेल, मोबाइल नंबर, आधार या किसी अन्य पहचान पत्र की जानकारी देकर यूनिक आईडी बना सकता है। इसके बाद एयरलाइन यात्री का डाटा और यूनिक आईडी उस एयरपोर्ट के साथ साझा करेगी, जहां से यात्रा शुरू की जानी है। नए सिस्टम के तहत पहली बार यात्रा करने पर एयरपोर्ट पर यूनिक आईडी से वेरिफिकेशन किया जाएगा।
6 एयरपोर्ट पर चेहरे से होगी यात्रियों की पहचान

More Stories
संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के अंतर्गत काल भैरव, अंगारेश्वर मंदिर विस्तारीकरण एवं हरसिद्धि मंदिर-रामघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया
देवास नेवरी फाटा के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, नकदी भी जलकर राख
पीएम मोदी ने मन की बात में जनगणना में जन भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर की बात