रविवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रजनीकांत मिश्रा को सीमा सुरक्षा बल और एस एस देसवाल को सशस्त्र सीमा बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार मिश्रा 31 अगस्त 2019 को सेवानिवृत्त होने तक बीएसएफ की अगुवाई करेंगे।
यूपी कैडर के 1984 बैच के आईपीएस रजनीकांत मिश्रा ने केके शर्मा के रविवार को सेवानिवृत्त हो जाने के बाद बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के डीजी के रूप में पदभार संभाला है। जबकि उनके बैचमेट एस एस देसवाल एसएसबी के डीजी बने हैं।
मिश्रा 31 अगस्त 2019 को सेवानिवृत्त होने तक बीएसएफ की अगुवाई करेंगे। एस एस देसवाल 1984 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। देसवाल 31 अगस्त 2019 को सेवानिवृत्त होने तक एसएसबी प्रमुख का दायित्व संभालेंगे।
मिश्रा बने बीएसएफ प्रमुख, एस एस देसवाल एसएसबी के महानिदेशक

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर