इंदौर में एक ऐसी फैक्टरी का पता चला है जहां ऐसा कैमिकल बनाया जा रहा था जो 40-50 लाख लोगों की जान ले सकता था। डारेक्टरेट ऑफ़ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने डीआरडीई के वैज्ञानिकों की मदद से इस अवैध फैक्ट्री से 9 किलोग्राम फेंटानिल कैमिकल ज़ब्त किया है। ये अवैध लैब अमरीका से नफ़रत करने वाला एक पीएचडी स्कॉलर कैमिस्ट चला रहा था। पहली बार भारत से इस कैमिकल को ज़ब्त किये जाने की घटना सामने आई है। ये कैमिकल अगर त्वचा के माध्यम से शरीर में चला जाए या ग़लती से भी सूंघ लिया जाए तो इसकी 2 मिलिग्राम डोज़ ही जानलेवा साबित हो सकती है। इस मामले पर जांच की जा रही है।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’