नासिक के समीप सुखोई विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान को भारतीय वायुसेना में शामिल किया जाना था। पुलिस ने बुधवार को बताया कि जिससे पहले कि विमान अंगूर के बाग में गिरता दोनों पायलट सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। यह विमान नियमित उड़ान पर था।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का ट्विनजेट मल्टीरोल वायु विशिष्टता लड़ाकू विमान सुखोई एसयू-30एमकेआइ अभी तैयार किया जा रहा है। नासिक के समीप एचएएल की हवाई पट्टी से उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही शहर से 25 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना हुई होगी। विस्तृत जांच के बाद ही असली कारण का पता चल सकेगा। पुलिस ने बताया कि जिस समय विमान गिरा उस समय वहां कुछ श्रमिक काम कर रहे थे। विमान के टुकड़ों के टकराने से श्रमिक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुखोई दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित, कुछ लोग घायल

More Stories
पश्चिम बंगाल सहित 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा नेता कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न
गरुड़ पोर्टल से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की होगी केंद्रीकृत रीयल-टाइम मॉनिटरिंग
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख सचिव संजय गुप्ता ने किए महाकाल के दर्शन, भस्मारती में हुए शामिल