मध्य प्रदेश के शाजापुर में शनिवार को 2 समुदायों में हुई झड़प हिंसक हो गई। यहां के नई सड़क क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती से जुड़े एक आयोजन के दौरान पत्थरबाजी होने के बाद हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की तो वहीं गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। क्षेत्र में हालात काबू में करने के साथ ही धारा 144 लागू कर दी गई है।
शनिवार को जहां क्षत्रिय समाज महाराणा प्रताप जयंती पर शौर्य यात्रा निकाल रहा था वहीं ईद को लेकर नई सड़क के पास लगाए गए एक मंच पर तेज आवाज में गाने बज रहे थे। उपद्रवियों ने नई सड़क मनिहार वाली चौक छोटा चौक बाजार क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया 2-3 बाइक और 1-े2 ऑटो रिक्शा को किया आग के हवाले कर दिया।
पुलिस ने गाने बजा रहे युवकों से आवाज कम करने को कहा इस पर विवाद शुरू हो गया। इस बीच कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया और देखते ही देखते हिंसा भड़क गई। पुलिस ने बाजार फौरन बंद करवाया और आंसू गैस के गोले दागकर हालात पर काबू पाया। क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और धारा 144 लागू कर दी गई है।
दो पक्षो में विवाद, पत्थरबाजी और हिंसा के बाद धारा 144 लागू

More Stories
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए