April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

यहां 9 रुपए सस्ता मिला पेट्रोल, पंपों पर लगी भारी भीड़

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने अपने 50वें जन्मदिन पर गिफ्ट लेने की बजाए खुद महाराष्ट्र की जनता को गिफ्ट दिया है। गुरुवार को जब राज्य के कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर आम नागरिक पेट्रोल खरीदने पहुंचे तो वह हैरान रह गए क्योंकि राज ठाकरे के जन्मदिन के इस खास अवसर पर दोपहिया वाहन वाले ग्राहकों को पेट्रोल 4 से 9 रूपए सस्ता बेचा गया, हालांकि ऐसा चुनिंदा पंपों पर ही किया गया।
अपने जन्मदिन के अवसर पर ठाकरे ने घोषणा की कि राज्य के कुछ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 4 से 9 रुपए सस्ता मिलेगा। महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 84.26 रुपए प्रति लीटर है। बता दें कि यह सुविधा सुबह 8 बजे से दोपहर तक दी गई। इस दौरान इन पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिली और कई ग्राहक पेट्रोल टैंक फुल करवाते भी नजर आए। हालांकि राज्य ठाकरे की पार्टी ने पेट्रोल पंप मालिकों को बकाया राशि के भुगतान की व्यवस्था कर रखी है।

Share to...