माह-ए-इबादत की शुरुआत हो चुकी है। बुधवार रात को चांद के दीदार के साथ पाक महीने रमजान का आगाज हो गया। इसी के साथ ही मस्जिदों में तरावीह का सिलसिला शुरु हुआ। वहीं, गुरुवार की सुबह लोगों ने सहरी कर रोजा रखा। एक महीने तक चलने वाले रोजे जहां लोगों को इबादत में मशगूल रखते हैं। इस पाक महीने में तौबा के दरवाजे भी खुले रहते हैंं। चांद के दीदार के साथ ही बाजारों में रोजेदारों की रौनक दिखी। इस महीने को अल्लाह के महीने के साथ नेकियों और इबादत का महीना भी कहा जाता है। 30 दिन रोजे रखने के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है। इस महीने में रोजेदार जकात अदा करते हैं।
आज से रमजान शुरू, बाजारों में बढ़ी रौनक

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’
महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 लोगो की मौत 2 घायल, एसपी कलेक्टर मौके पर