April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इंदौर फिर से बना नम्बर 1, भोपाल दूसरे और चंडीगढ़ तीसरे स्थान पर

सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर सबसे स्वच्छ शहर के रूप में सामने आया है। इसके बाद भोपाल और चंडीगढ़ का स्थान रहा। आवास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के नतीजे घोषित किए। इसका मकसद देश भर के शहरों में स्वच्छता स्तर का आकलन करना है। सर्वेक्षण में झारखंड को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य चुना गया। उसके बाद महाराष्ट्र तथा छत्तीसगढ़ का स्थान रहा। केंद्रीय मंत्री पुरी ने सर्वेक्षण के नतीजे जारी करते हुए कहा कि मैं आश्चर्यचकित नहीं हूं कि इन शहरों के नागरिकों ने स्वच्छता अभियान को जन आंदोलaन में का रूप दे दिया।
मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर इंदौर और भोपाल के लोगों को स्वच्छता के लिए पहले और दूसरे स्थान पर फिर से चुने जाने के लिए बधाई दी। साथ ही तीसरे स्थान पर आने के लिए चंडीगढ़ की भी प्रशंसा की। वहीं अन्य शहर अगले साल जरूर आगे बढ़ेंगे।

Share to...