April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राज्यपाल ने बीजेपी को दिया न्योता, येदियुरप्पा ले सकते हैं शपथ

कर्नाटक में सत्ता के लिए चल रहा सियासी ड्रामे पर राज्यपाल वजुभाई वाला ने पर्दा डाल दिया। राज्यपाल ने बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया है। बीएस येदियुरप्पा 17 मई, गुरुवार को शपथ ग्रहण करेंगे, हालांकि जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी ने भी कांग्रेस के समर्थन पर सरकार बनाने का दावा पेश किया, लेकिन राज्यपाल ने बीएस येदियुरप्पा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रण दिया है।
जानकारी के अनुसार राज्यपाल वजुभाई वाला ने सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर आई बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया है। बीएस येदियुरप्पा को 17 या 18 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं, हालांकि इस बारे में फाइनल फैसला दिल्ली में लिया जाएगा। दिल्ली में शाम को बीजेपी की संसदीय समिति की बैठक हुई है। इसी बैठक में आगे की रणनीति तय की गई।

Share to...