सरहद पर बीएसएफ के चौकस जवानों को चकमा देकर घुसपैठ करने के लिए आतंकी सुरंगों का सहारा ले रहे हैं। बीते दिनों कुछ आतंकी जम्मू और कश्मीर में भारत-पाक सीमा पर लगी फैंसिंग के नीचे सुरंग खोदकर घुसपैठ करने में कामयाब रहे हैं। सुरंगों के रास्ते घुसपैठ की संभावनाओं को बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के महानिदेशक केके शर्मा ने भी स्वीकार किया है। जम्मू के हीरा नगर इलाके के मंगुचक पोस्ट से 14-15 मई की रात हुई घुसपैठ की कोशिश के बाद बीएसएफ महानिदेशक ने कहा है कि कुछ दिन पहले, कुछ आतंकवादी एक सुरंग के माध्यम से भारत में घुसपैठ कर गए। पाकिस्तान में अभी भी कई ऐसे लांचिंग पैड मौजूद हैं, जहां पर मौजूद आतंकी लगातार भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार रात्रि हाई सेंस्टिव थर्मल इमेजिंग के जरिए 5 आतंकियों को घुसपैठ करते हुए देखा गया था। इस घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए हुई गोलीबारी में बीएससएफ का कांस्टेबल देवेंद्र शहीद हो गए।
जम्मू-कश्मीर: सुरंग के रास्ते घुसपैठ में कामयाब हुए आतंकी

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध