दिल्ली पुलिस ने सुनंदा पुष्कर हत्या मामले में 4 साल बाद पटियाला हाउस कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया है। दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 यानि आत्महत्या के लिए उकसाना और 498 ए वैवाहिक जीवन मे प्रताड़ना के तहत आरोप-पत्र दाखिल किया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पहले हत्या का केस भी दर्ज किया था। पुलिस ने शशि थरूर को आरोपी माना है। दिल्ली पुलिस ने 3000 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है। कोर्ट इस मामले में 24 मई को संज्ञान लेगी।
गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत की जांच एसआईटी से कराने की बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दी थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि ये जनहित याचिका नहीं राजनीति हित की याचिका का उदाहरण है।
सुनंदा पुष्कर मामला: शशि थरूर को बनाया आरोपी, 3000 पन्नों की चार्जशीट दायर

More Stories
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान