वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है। इस हादसे में 50 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में एक निर्माणाधीन उपरिगामी पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे उसके नीचे खड़े अनेक वाहन दब गये। मलबे में दबकर अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अनेक अन्य लोग घायल हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। यह घटना भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई, लिहाजा मलबे में अभी कई अन्य लोगों के दबे होने का अंदेशा है, इसीलिये मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।
ये फ्लाईओवर कैंट इलाके में मौजूद हैं, जिस पर काफी समय से निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार शाम अचानक इसका एक हिस्सा गिर गया। इसमें मौके पर मौजूद कई गाड़ियां दब गईं।
वाराणसी: फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, 16 लोगों की मौत, कई घायल

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध