नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विजेता हस्तियों का सम्मान किया। दिवंगत विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया गया। ये अवॉर्ड उनकी दूसरी पत्नी कविता खन्ना और बेटे अक्षय खन्ना ने ग्रहण किया। दिवंगत श्रीदेवी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। ये अवॉर्ड उनके पति बोनी कपूर और बेटी जाह्नवी व खुशी ने ग्रहण किया। श्रीदेवी को ये सम्मान फिल्म मॉम के लिए दिया गया। श्रीदेवी के लिए ये सम्मान लेते समय बोनी और उनकी बेटियां भावुक हो गईं। जान्हवी कपूर अवार्ड लेने अपनी मां श्रीदेवी की साड़ी पहन कर पहुंची। एआर रहमान को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी फिल्में शिक्षा और मनोरंजन दोनों करती हैं। एक भाषा के रूप में फिल्मों ने हिन्दी को काफी सशक्त बनाया है। कोविंद ने श्रीदेवी को याद करते हुए कहा कि उनका जाना उनके लाखों चाहने वालों के लिए निजी नुकसान है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी विजेताओं का सम्मा किया।
इन्हें दिये गए नेशनल अवार्ड-
सर्वश्रेष्ठ अदाकार ऋद्धि सेन फिल्म नगरकिर्तन के लिए
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म विलेज रॉकस्टार्स असमी
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म न्यूटन
स्पेशल मेंशन अवॉर्ड न्यूटन के लिए पंकज त्रिपाठी को,
बेस्ट कोरियोग्राफी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के गाने गोरी तू लट्ठ मार के लिए गणेश आचार्य
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर फिल्म मॉम के लिए ए आर रहमान को
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन बाहुबली 2
नेशनल अवार्ड, सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ आलोचक गिरिधर झा
बेस्ट सिंगर मेल येशुदास
फीचर फ़िल्म सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म इशू
सर्वश्रेष्ठ बांग्ला फिल्म मयूरक्षी
सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म बाहुबली द कनक्लूज़न
सर्वश्रेष्ठ लद्दाखी फिल्म वॉकिंग विद द विंड
सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म काचा लिम्बु
सर्वश्रेष्ठ उड़िया फिल्म हैलो आर्सी
सर्वश्रेष्ठ टुलु फिल्म पद्दई को दिया गया।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क