बिहार के मोतिहारी में बड़ा बस हादसा हुआ है। मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही बस में यह हादसा हुआ है। बस सड़क से अचानक नीचे उतर गई और गड्ढे में पलट गई। इसके बाद बस में आग लग गई। बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चंद्र यादव ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही एक एसी बस के एक मोटरसाइकिल को बचाने की प्रक्रिया में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट जाने से बस में सवार 26 लोगों की मौत की सूचना है। बस पर कुल 32 लोग सवार थे, लेकिन इस हादसे में कई लोगों की जानें चली गईं।
मौके पर प्रशासन भी पहुंच चुका है। राहत बचाव कार्य जारी है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
मोतिहारी में बड़ा सड़क हादसे के बाद बस में लगी आग, 26 लोगों की मौत

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क