भोपाल। सोशल मीडिया के जरिए किए गए मंगलवार को भारत बंद के आान के चलते मध्य प्रदेश में सरकार ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। भिंड-मुरैना के कई क्षेत्रों में सोमवार रात से ही कर्फ्यू लगा दिया गया है, वहीं प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य कई जिलों में निषेधाज्ञा धारा 144 लागू किए जाने के साथ कुछ स्थानों पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
राज्य में संभावित भारत बंद के असर को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। भारी पुलिस बल, रेपिड एक्शन फोर्स, होमगार्ड, रेलवे पुलिस की जगह-जगह तैनाती की गई। राजधानी भोपाल में जिलाधिकारी ने मंगलवार सुबह 6 बजे से निषेधाज्ञा लगाई गई है, जो 24 घंटे प्रभावशाली रहेगी। 5 से ज्यादा व्यक्ति एकजुट होकर धरना, प्रदर्शन नहीं कर सकें। धरना, प्रदर्शन, रैली पर पूरी तरह रोक लगी रही। कोई भी व्यक्ति लाठी, डंडा लेकर नहीं निकल सकेगा। विवाह समारोह, बारात, शव यात्रा, सरकारी दफ्तरों, अस्पताल, स्कूल, होटल, निजी संस्थान इससे दूर रखे गए। गौरतलब है कि दो अप्रैल को हुई हिंसा के विरोध में 10 अप्रैल को सोशल मीडिया के जरिए कथित तौर पर भारत बंद का आान किया गया है।
भारत बंद: मध्य प्रदेश के भिंड-मुरैना में कर्फ्यू, शांति पूर्ण हो गया बंद

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त