हैदराबाद। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि आतंकवादी संगठन अपनी विचारधारा को फैलाने और आपस में तालमेल के लिए सोशल मीडिया नेटवर्कों का इस्तेमाल कर रहे हैं। सिंह ने यहां एनएसजी रीजनल हब के उद्घाटन के दौरान कहा कि आतंकवादियों से केवल किसी देश को नहीं बल्कि पूरी मानवता को खतरा है। आज आतंकवादी नई चुनौती खड़ी कर रहे हैं। गृहमंत्री राजनाथ ने कहा कि जब आतंकवादी बर्बर और क्रूरतापूर्ण कृत्यों में शामिल होते हैं तो ये सोशल मीडिया नेटवर्क संपर्क बिंदु के तौर पर, तालमेल के लिए और उनकी विचारधारा को आसानी से फैलाने का प्लेटफॉर्म बन जाते हैं। सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर को छोड़कर हमारे सुरक्षा बल आतंकी गतिविधियों पर काबू पाने में सफल रहे हैं। जम्मू कश्मीर में भी सेना और अन्य सुरक्षा बलों ने पिछले कुछ सालों में सफलता हासिल की है।
आतंकी गतिविधियों से निपटने में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के प्रयासों की सराहना करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों के सतत प्रयासों की वजह से आतंकवादियों का मनोबल गिरा है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद केंद्र तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियों को आतंकवादियों से निपटने में मदद करेगा।
संपर्क में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं आतंकी संगठन: राजनाथ

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त