किसानों को फसल के बेहतर दाम और सशक्त लोकपाल के मुद्दे पर दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन कर रहे समाजसेवी अण्णा हजारे ने अपना अनशन तोड़ दिया है। अण्णा के मंच से गुरुवार शाम एलान किया गया कि उनकी मांगे मान ली गईं हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रामलीला मैदान पहुंचकर अण्णा का अनशन तु़ड़वाया। इससे पहले केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र शेखावत ने अण्णा के मंच पर पहुंचकर पीएमओ की चिट्ठी पढ़ीं। अण्णा के अनशन का आज सातवां दिन था।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा कि लागत मूल्य स्वतंत्र हो इसके लिए एक समिति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लागत पर 50 प्रतिशत मूल्य मुनाफा किसान को दिया जाएगा।
अण्णा की मांगे होगी पूरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तुड़वाया अनशन

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत