पेरिस। इस्लामिक स्टेट से संबंधित होने का दावा करने वाले एक बंदूकधारी ने फ्रांस के एक सुपर मार्केट में लोगों को बंधक बनाने के क्रम में गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 2 लोगों के मारे जाने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि घटना दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस में हुई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 12 लोगों के घायल होने की भी जानकारी है।
क्षेत्रीय पुलिस का कहना है कि दुर्भाग्यवश हमें 2 व्यक्ति के मारे जाने की आशंका है, लेकिन वह इसकी पुष्टि के लिए किसी डॉक्टर को मौके पर नहीं ला सकते हैं। यह गोलीबारी कराकसोन के त्रेब्स में सुपर यू स्टोर में हुई है। फ्रांस के अधिकारी इसे आतंकवादी हमला मान रहे हैं।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’