भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 45 सालों से लांग टर्म वीजा पर रह रहे 28 पाकिस्तानी सिंधी विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए। भोपाल में मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शंकर लालवानी, विधायक रामेश्वर शर्मा ने सिंधी विस्थापितों को नागरिकता के प्रमाण पत्र प्रदान किए। सिंधी समुदाय के ये लोग पाकिस्तान के कश्मीर और जमिलाबाद के रहने वाले थे। सिंधी विस्थापितों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सिंधी टोपी और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।
नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपने के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधी लोगों से कहा कि यह देश आपका है। ये जल जंगल और जमीन आपकी है। आप हमारे भाई-बहन जैसे हैं, और आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने देश में रहिए, यहां रहिए। शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि सिंधी विस्थापित नहीं स्थापित हैं। जिस जमीन पर वे रह रहे हैं, वह जमीन अब आपकी है। इसके लिए कैबिनेट ने जरूरी नियम बना दिए हैं।
शिवराज ने 28 पाकिस्तानी सिंधी विस्थापितों को दी भारतीय नागरिकता

More Stories
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन