April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

18 अप्रैल से खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट

देहरादून। ऊंचे हिमालयी इलाके में स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट इस साल अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 18 अप्रैल को दोपहर सवा बारह बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। यमुनोत्री मन्दिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल ने बताया कि धाम के कपाट 18 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर, 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने का मुहूर्त यमुना जयंती के मौके पर तीर्थ पुरोहितों ने यमुना मंदिर में बैठकर निकाला। अक्षय तृतीया पर ही खुलने वाले गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर बाद 1 बजकर, 15 मिनट पर खुलेंगे।
गंगोत्री मंदिर खोले जाने का मुहूर्त चैत्र नवरात्र आरंभ होने के अवसर पर 16 मार्च को निकाला गया था। गढ़वाल हिमालय के 4 धामों के नाम से प्रसिद्ध 2 अन्य मंदिरों, बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि और समय भी निश्चित हो चुका है। बदरीनाथ मंदिर के कपाट 30 अप्रैल को खुलेंगे, वहीं केदारनाथ के कपाट 29 अप्रैल को खुल रहे हैं।

Share to...