टीम इंडिया के फास्ट बॉलर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने पति पर कुछ लोगों से पैसे लेने का आरोप लगाया था। इन्हें मैच फिक्सिंग के आरोपों की तरह देखा जा रहा था। अब बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट यानी एसीयू ने इन आरोपों पर पूछताछ की है। हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। एसीयू को हसीन जहां के आरोपों के बारे में 7 दिन में रिपोर्ट सौंपनी है।
बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट शनिवार रात कोलकाता पहंुची। एयरपोर्ट से यह टीम सीधे हसीन जहां के घर पहुंची। यहां इस टीम ने हसीन जहां से उनके अपने पति मोहम्मद शमी पर लगाए गए आरोपों पर पूछताछ की।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स के चीफ विनोद राय ने ही एसीयू को हसीन जहां के आरोपों की जांच करने और 7 दिन में रिपोर्ट देने का कहा था।
शमी की पत्नी हसीन से मैच फिक्सिंग के आरोपों पर बीसीसीआई ने की पूछताछ

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त