नई दिल्ली। कांग्रेस महाधिवेशन के आखिरी दिन अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर प्रस्ताव पास किए गए। अधिवेशन में मोदी सरकार की नीतियों पर कांग्रेस के नेताओं ने जमकर हमला बोला। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जहां शनिवार को मोदी सरकार को अहंकार में डूबी हुई बताया तो आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने मोदी सरकार की विदेश नीति की आलोचना करते हुए उसे विभाजनकारी बताया। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी भाषण की शुरुआत की और मोदी सरकार की सभी नीतियों पर प्रहार किया। मनमोहन सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी के दिशा-निर्देशन में यूपीए सरकार ने बहुत कुछ हासिल किया।
भारत आज दोराहे पर खड़ा है। हमारे पास मौका है लेकिन चुनौतियां भी बहुत हैं। कांग्रेस पार्टी देश के भविष्य के लिए नए रास्ते खोजेगी। बीजेपी सरकार ने बहुत बड़े-बड़े वादे किए थे। पीएम मोदी ने खुद ही कहा कि वह किसानों की आय को दोगुनी कर देंगे। उसके लिए विकास दर 12 फीसदी चाहिए लेकिन जो मौजूदा हालात हैं, इस विकास दर के बारे में तो सोचा ही नहीं जा सकता है। बीजेपी सरकार ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है।
कांग्रेस महाधिवेशन : मनमोहन ने बोले मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को किया चौपट

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त