April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

साइना नेहवाल ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप से हुई बाहर

भारत की साइना नेहवाल को प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा है। साइना को आज यहां दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी और गत चैम्पियन चीनी ताइपई की तेइ जू यिंग ने 21-14, 21-18 से शिकस्त दी। इस हार के साथ ही लंदन ओलिंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता साइना को प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा है।

Share to...