साइबर क्राइम पूरी दुनिया में एक उद्योग का रूप ले गया है। गलत हाथों में संसाधनों और सूचनाओं के होने से इस तरह के अपराधों की आशंका बढ़ गई है। यह बात केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 2 दिन के एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों के पुलिस प्रमुखों के सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कही।
गृह मंत्री ने कहा कि इंटरनेट पर कट्टरपंथी विचारों वाली सामग्री उपलब्ध होने से कानून व्यवस्था के कार्य में लगी एजेंसियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। कट्टरवादी विचारधारा ने न केवल समाज में घातक बदलाव किया है बल्कि मानवीय मूल्यों को भी बदला है। आने वाले समय में पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती ऑनलाइन तरीकों से होने वाले अपराधों और आतंकवाद के विस्तार से निपटने की होगी। हमें इससे निपटने पर सोचना होगा और उसके लिए व्यापक रणनीति तैयार करनी होगी।
साइबर क्राइम बन गया उद्योग, भविष्य के लिए बड़ी चुनौती

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट