अयोध्या में राम जन्मभूमि .बाबरी मस्जिद स्वामित्व विवाद पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट पूरी तरह से तैयार है। सभी काग़जी कार्यवाही और अनुवाद का काम पूरा हो गया है। 8 मार्च को सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार के सामने हुई मीटिंग में सभी पक्षों ने कहा कि काग़जी कार्यवाही और अनुवाद का काम लगभग पूरा हो गया है।
सुप्रीम कोर्ट बुधवार को इस मामले में मामले की सुनवाई करेगा। अब जब काग़जी कार्यवाही और अनुवाद का काम पूरा हो गया है तो कोर्ट ये तय करेगा कि इस मामले की सुनवाई की आगे की रूपरेखा क्या होगी। हाई कोर्ट के आदेश के ख़िलाफ़ सबसे पहले सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लिहाज़ा पहले बहस करने का मौका उन्हें मिल सकता है। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने काग़जी कार्यवाही और अनुवाद का काम पूरा करने के आदेश दिए थे।
अयोध्या विवाद: कागजी कार्यवाही और अनुवाद का कार्य हुआ पूरा, कल होगी सुनवाई

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित