बॉलीवुड से एक और बुरी खबर सामने आई है। महानायक अमिताभ बच्चन की अचानक तबीयत खराब हो गई है। वह राजस्थान के जोधपुर में फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग कर रहे थे। तभी सेट पर उनकी तबीयत खराब हो गई। ब्लॉग के जरिए उन्होंने भी जानकारी दी है। हालांकि इस बारे में नहीं बताया है कि उन्हें हुआ क्या है।
आनन-फानन में मुंबई से डॉक्टरों की एक टीम को जोधपुर बुलाया गया, जिन्होंने अमिताभ का मेडिकल चेकअप किया। कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अमिताभ को पेट दर्द की परेशानी थी। डॉक्टरों ने बताया है कि अब अमिताभ पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।
वहीं अमिताभ की पत्नी जया बच्चन का बयान भी सामने आया है, जिसको जानने के बाद फैंस को काफी राहत पहुंची है। जया ने कहा है कि अब अमितजी ठीक हैं। वहीं साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा कि वह अमिताभ की सलामती की दुआ मांगेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने अमिताभ की तबीयत बिगड़ने के बारे में सुना। मैं उनकी सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना करूंगा।
अमिताभ की सेहत में अब सुधार, रजनीकांत कर रहे जल्द ठीक हो की कामना

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित