उज्जैन। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा उज्जैन तहसील के ग्राम पिपल्याहामा के कृषक अश्विनी सिंह चौहान को नवोन्मेषी कृषक पुरस्कार-2018 के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार 18 मार्च को नईदिल्ली में आयोजित होने वाले कृषि उन्नति मेला के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर कृषक अश्विनी सिंह उन्नत कृषि के लिए किए गए अभिनव प्रयासों की जानकारी भी मौजूद कृषकों को देंगे। उल्लेखनीय है कि चौहान को इसके पूर्व जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2017 में प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, उद्यानिकी फसलों का समावेश जल का समुचित उपयोग एवं पशुपालन के लिए कृषक फेलो सम्मान प्रदान किया गया है।
बेहतर प्रयासों से कृषि करने पर फिर होगें कृषक अश्विनी सिंह पुरस्कृत

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित