उज्जैन। राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने मंगलवार को सुबह उज्जैन में कृष्ण-सुदामा की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम पहुंचकर महर्षि सांदीपनि का पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर विधायक डॉ मोहन यादव सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने महर्षि सांदीपनि का विधि-विधान से पूजन.अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने आश्रम परिसर में स्थित 84 महादेवों में से एक श्री कुण्डेश्वर महादेव का भी पूजन किया। राज्यपाल ने आश्रम परिसर में गोमती कुण्ड का अवलोकन किया तथा मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा निर्मित 14 विद्याओं की कलादीर्घा का निरीक्षण किया। श्रीमती पटेल ने गोमती कुण्ड के निकट स्थित श्री सर्वेश्वर महादेव के दर्शन भी किए। इस दौरान विधायक डॉ मोहन यादव एवं पंडित रुपम व्यास ने सांदीपनि आश्रम का माहात्म्य बताते हुए राज्यपाल को अवगत कराया कि भगवान श्री कृष्ण यहां पर 5 हजार 266 वर्ष पूर्व शिक्षा ग्रहण करने के लिए आए थे तथा 64 दिन यहां रहकर उन्होंने शिक्षा ग्रहण की थी। श्री कृष्ण एवं सुदामा की मित्रता भी यहीं हुई थी।
दो दिवसीय प्रवास पर उज्जैन आईं राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल यहां से देवास रवाना हुईं। सर्किट हाऊस पर उन्हें एसएएफ की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने देखा सांदीपनि आश्रम, किया पूजन-अर्चन

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा