April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एंटी लैंडमाइन व्हीकल उड़ाया, 9 जवान शहीद

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद प्रभावित सुकमा जिले में नक्सवादियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सेना के एंटी लैंडमाइन व्हीकल को उड़ा दिया है। इस विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 9 जवान शहीद हो गए हैं, वहीं 6 जवान घायल हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सुकमा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों के लिए मैं सहानुभूतिव्यक्त करता हूं। मैं घायल जवानों के तेजी से ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।
नक्सलविरोधी अभियान के स्पेशल डीजी डीएम अवस्थी ने कहा कि एक पेट्रोलिंग पार्टी किस्टाराम से पालोड़ी जा रही थी जब नक्सलियों ने आईईडी से एंटी लैंड माईन व्हीकल को निशाना बनाया। उन्होंने कहना है कि अतिरिक्त सुरक्षाबलों को घटनास्थल पर भेजा गया है् और वहां अभी फायरिंग नहीं हो रही है।

Share to...