April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

काठमांडू में विमान क्रैश, 71 लोग थे सवार, 50 लोगों की मौत

बांग्लादेश का एक यात्री विमान नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया। इसमें चालक दल के 4 सदस्य समेत 71 लोग सवार थे, जिनमें से 33 नेपाली नागरिक थे। अब तक 17 लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि कम से कम 50 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार विमान में 37 पुरुष, 27 महिलाएं और 2 बच्चे समेत कुल 67 यात्री सवार थे। इसके अलावा चालक दल के 4 सदस्य भी विमान में सवार थे यानी विमान में कुल 71 लोग सवार थे, फिलहाल विमान के हादसे होने की वजह साफ नहीं हो पाई है। काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते वक्त विमान अपना संतुलन खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया।

Share to...