April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बाल तस्करी मामले में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से हुई पूछताछ

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बाल तस्करी से जुड़े़ बहुचर्चित मामले में इस सूबे की पुलिस के अपराध जांच विभाग ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से पूछताछ की है। विजयवर्गीय भाजपा संगठन में पश्विम बंगाल मामलों के प्रभारी महासचिव हैं। इंदौर उनका गृह नगर है। पश्चिम बंगाल सीआईडी ने 10 जनवरी को इंदौर रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कार्यालय परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में विजयवर्गीय से पूछताछ की। इंदौर के एडीजी अजय शर्मा ने बताया कि आज इसकी पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल सीआईडी के पुलिस उपाध्यक्ष की अगुवाई वाले दल को विजयवर्गीय से पूछताछ के लिए एक अदालती आदेश के आधार पर उनके कार्यालय परिसर का कॉन्फ्रेंस हॉल मुहैया कराया गया। शर्मा ने यह कहते हुए विस्तृत ब्योरा देने में असमर्थता जाहिर कि मामला पश्चिम बंगाल पुलिस से जुड़ा है। पश्चिम बंगाल सीआईडी ने पिछले साल जलपाईगुड़ी में बच्चों की तस्करी के एक गिरोह का खुलासा किया था। यह गिरोह गोद देने के करार की आड़ में बच्चों को देशी-विदेशी लोगों को कथित रूप से बेच देता था।

Share to...