April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फ्रांस राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने किया सबसे बड़े सोलर प्लांट का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने आज मिर्जापुर जिले के छानवे ब्लॉक में उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण किया। मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट की प्रधानमंत्री मोदी, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगवानी की। उसके बाद वे दादर कलां के लिए रवाना हुए जहां मोदी और मैक्रों ने बटन दबाकर 75 मेगावॉट उत्पादन क्षमता वाले उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण किया।

Share to...