April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जंगल में लगी आग में अब तक 9 ट्रैकर्स की मौत

तमिलनाडु के थेनी जिले में कुरंगनी पहाड़ियों के जंगल में लगी आग में 9 ट्रैकर्स के मारे जाने की खबर है। इंडियन एयरफोर्स के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में 21 ट्रैकर्स को बचा लिया है। बाकी ट्रैकर्स की तलाश अभी भी जारी है। जिला कलेक्टर कहना है कि राहत कार्य अभी भी जारी है और बचाव दल के सदस्यों द्वारा ट्रैकर्स को बचाने के प्रयास तेजी से चल रहे हैं। सेना के गरुड़ हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
भारतीय वायुसेना की कमांडो टीम रविवार देर रात कोयंबटूर के पास स्थित सुलुर हवाईअड्डे से उड़ान भरकर पहाड़ियों पर पहुंची। शनिवार रात तेनी जिला स्थित कुरंगनी की पहाड़ियों पर 25 महिलाएं, 3 बच्चें और 8 पुरुषों का समूह ट्रैकिंग के लिए पहुंचा था। सभी ट्रैकर्स रविवार को वापस आने वाले थे लेकिन उससे पहले ही वे आग में फंस गए। 36 ट्रैकर्स में से 24 ट्रैकर्स चेन्नई के और 12 ट्रैकर्स त्रिपुर के हैं। चेन्नई के 24 ट्रैकर्स में से 23 महिलाएं हैं। त्रिपुर के 12 ट्रैकर्स में से 3 महिलाएं और 3 बच्चे हैं। आग रविवार दोपहर से लगी है।

Share to...