अंडरवर्ल्ड डॉन और 1993 के मुंबई ब्लास्ट के मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहिम पर शिकंजा सख्त किया जा रहा है। दाऊद के एक खास गुर्गे को सीबीआई दुबई से मुंबई ले आई है। वो भी मुंबई ब्लास्ट में शामिल था। उसके खिलाफ 1995 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। फारुख को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया था। सरकारी वकील उज्जवल निकम ने फारुख की गिरफ्तारी को सीबीआई की बहुत बड़ी कामयाबी कहा है। दूसरी तरफ, किसी वक्त दाऊद के वकील रहे श्याम केसवानी ने कहा है कि दाऊद के भारत लौटने पर उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। दाऊद ने कई साल पहले जरूर भारत लौटने की बात कही थी।
फारुख को एयरपोर्ट से सीधे मुंबई स्थित सीबीआई दफ्तर ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। सीबीआई ने फारुख से पूछताछ के बारे में फिलहाल, आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
दाऊद का गुर्गा फारुख दुबई से मुंबई लाया गया, सीबीआई कर रही पुछताछ

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क