नेपाल के राष्ट्रपति देवी भंडारी ने के पी ओली को नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया है। ओली ने पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा की जगह ली है। देउबा ने गुरुवार को ही अपने पद से इस्तीफा दिया था। ओली नेपाल के 41वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। इससे पहले देउबा ने टेलीविजन के जरिए राष्ट्र को संबोधित करते हुए पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इसके बाद ही राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से कहा गया कि सुबह माओवादी केंद्र के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड के साथ ओली ने राष्ट्रपति बिद्या से मुलाकात की और बहुमत के आधार पर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ने संसद में बहुमत के करीब सीटें जीती हैं और इसे सरकार गठित करने के लिए नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी का समर्थन भी प्राप्त है। ओली अपनी पार्टी सीपीएन-यूएमएल और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी से एक छोटा कैबिनेट गठित कर सकते हैं।
नेपाल के नए प्रधानमंत्री नियुक्त हुए के पी ओली

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम