April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भावान्तर योजना के अन्तर्गत पंजीयन 12 मार्च तक होंगे पंजीयन

उज्जैन। भावान्तर भुगतान योजना के अन्तर्गत रबी की फसलों चना, मसूर, सरसों और प्याज के लिए किसानों का निःशुल्क पंजीयन 12 फरवरी से जारी है। पंजीयन 12 मार्च तक होंगे। यह पंजीयन प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों पर किया जा रहा है। पंजीयन की तिथि आगे नहीं बढ़ाई जायेगी। इसलिये किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि तक अपना पंजीयन अवश्य करा लें। पंजीयन राष्ट्रीय सूचना केन्द्र द्वारा तैयार किए गए रबी फसल के लिए भावान्तर भुगतान के पोर्टल पर होगा। उज्जैन जिले में 71 प्राथमिक कृषि विकास समितियों में रबी की फसलों का पंजीयन किया जा रहा है।
उज्जैन संभाग में अब तक मुख्यमंत्री भावान्तर भुगतान योजना के तहत चना फसल के लिए 1347 कृषकों ने, सरसो फसल के लिए 278 कृषकों ने, प्याज के लिए 259 कृषकों ने, मसूर के लिए 413 कृषकों ने पंजीयन करवाया है।

Share to...