रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि हल्के वजन का वायुयान जोरहट एयरबेस से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायुयान नियमित उड़ान पर निकला था। नई दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि 2 सीटों वाले विमान के मलबे का पता चल गया है और कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।
तेजपुर स्थित रक्षा विभाग के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्द्धन पांडे ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए दोनों पायलटों की पहचान विंग कमांडर जय पॉल जेम्स और विंग कमांडर डी वत्स के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पायलटों ने आपातकालीन लैंडिंग का प्रयास किया लेकिन जिले के उत्तरी हिस्से में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।
दुर्घटना दरबार चापोरी में हुई जो ब्रह्मपुत्र का बालू वाला इलाका है और वहां मनुष्यों की आबादी नहीं है। जिले के दूसरे गांवों के लोगों ने विमान में आग लगते हुए देखा और जिले के अधिकारियों को सूचित किया।
विमान दुर्घटना में भारतीय वायु सेना के 2 पायलट की मौत

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम