April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फिलिस्तीन में सवोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। अपनी 4 दिवसीय विदेश यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिलिस्तीन पहुंचें। उन्होंने संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान फिलिस्तान के राष्ट्रपति अब्बास का शुक्रिया अदा किया। नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत फिलिस्तीन के हितों के प्रति वचनबद्ध है। मैं आपकी शानदार मेहमान नवाजी के लिए फिलिस्तीन का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि आपने मेरे सम्मान में जो शब्द कहें और जिस गर्मजोशी के साथ मेरा और मेरे शिष्टमंडल का स्वागत किया, उसके लिए मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आज आपने मुझे फिलीस्तीन के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। ये मेरे साथ-साथ पूरे भारत के लिए सम्मान का विषय है। मैं सवा सौ करोड़ देशवासियों की ओर से आपका शुक्रिया करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फिलिस्तीन का संबंध समय की कसौटी पर खरा उतरा है। फिलिस्तीन हमारी विदेश नीति में हमेशा टॉप पर रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे यह घोषणा करने में खुशी हो रही है कि हम इस साल छात्रों की संख्या आदान-प्रदान को दोगुना कर 50 से 100 कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मित्रता को नवीनता प्रदान करते हुए मुझे खुशी हो रही है। अबू अमार को श्रद्धांजलि देने का मुझे मौका मिला। अबू अमार भारत के भी एक विशिष्ट मित्र थे। मैं अबू अमार को एक बार फिर आदर पूर्वक श्रद्धांजलि प्रदान करता हूं।

Share to...