April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सेना 6-7 महीने में होगी तैयार, हमें देश के लिए तैयार होने में 2 दिन लेगेंगे – भागवत

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बिहार के मुजफ्फरपुर में स्वयंसेवकों को अनुशासन पर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है साथ ही स्वयं सेवक संघ को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम मिलिट्री नहीं है, लेकिन हमारा अनुशासन उनके जैसा ही है। इतना ही नहीं, मोहन भागवत ने अपने स्वयंसेवकों के सेना से पहले तैयार हो जाने का भी दावा किया।
भागवत ने ये भी कहा कि देश को अगर हमारी जरूरत पड़े और हमारा संविधान और कानून इजाजत दे हम तुरंत तैयार हो जाएंगे। स्वयंसेवकों की कुव्वत का बखान करते हुए संघ प्रमुख ये भी कह गए कि सेना को तैयार होने में 6-7 महीने लग जाएंगे, लेकिन हम 2-3 दिन में ही तैयार हो जाएंगे, क्योंकि हमारा अनुशासन ही ऐसा है।
मोहन भागवत पिछले 6 फरवरी से मुजफ्फरपुर के प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंतिम दिन संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इस बात पर जोर दिया कि अनुशासन ही हमारी पहचान है।

Share to...