जम्मू से करीब 10 किलोमीटर दूर सुनजवां कैम्प पर आतंकियों ने हमला कर दिया, जिसमें एक जवान की मौत हो गई। सेना से मिली जानकारी के अनुसार सुबह आतंकी सुनजवां कैम्प में घुस गए। इससे पहले गेट पर तैनात सन्तरी ने संदिग्ध हरकत देखी। दोनों ओर से फायरिंग हुई। इस दौरान 3-4 आतंकी 2-2 करके कैम्प में दाखिल हो गए। ये आतंकी जेसीओ फैमिली क्वाटर की ओर घुसे।
पुलिस ने बताया कि फायरिंग में 1 जवान की मौत हो गई। फायरिंग में 6 घायल भी हो गए। घायलों में जवान भी हैं और स्थानीय नागरिक भी शामिल है। जम्मू में हाई अलर्ट घोषित किये जाने के साथ ही आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। बताया जा रहा है कि कैंप के भीतर से गोलियां चलने की आवाज सुनी गईं जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई।
आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, जवान की मौत, 6 घायल

More Stories
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम