April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

वार्तालाप कार्यशाला सरकार और मीडिया के बीच सार्थक संवाद का माध्यम : डॉ. गुप्ता

वार्तालाप कार्यक्रम सरकार और मीडिया के बीच सार्थक संवाद का एक माध्यम हैं और इससे सरकारी योजनाओं के जमीनी कार्यन्वय के बारे में पत्रकार बंधुओं से फीडबैक भी प्राप्त होता है। ये बात पीआईबी भोपाल की अपर महानिदेशक डॉ वसुधा गुप्ता ने उज्जैन में पत्र सूचना कार्यालय ;पीआईबीद्ध द्वारा आयोजित ग्रामीण मीडिया कार्यशाला वार्तालाप में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों को सरकारी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति सेंसिटाइज करने के उद्देश्य से पीआईबीए भोपाल द्वारा ग्रामीण मीडिया कार्यशाला वार्तालाप का आयोजन किया जाता है। वार्तालाप के आयोजन का एक मतलब यह भी है कि हम अपनी बात कहने से ज्यादा आपकी बात सुनना चाहते हैं। डॉ गुप्ता ने कहा कि अन्य प्रोफेशन की तुलना में पत्रकार बंधुओं का समाज के प्रति दायित्व बहुत ज्यादा है।
उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के बारे में आप पत्रकार बंधुओं का फीडबैक काफी महत्व रखता है। किसी भी सरकारी नीति और योजना की खामियों को दूर करने में आपका सुझाव एवं फीडबैक काफी मायने रखता है। डॉ गुप्ता ने कहा कि पूर्वधारणाओं से ऊपर उठकर पत्रकार बंधुओं को सरकारी योजनाओं का अध्ययन करना चाहिए और इसकी खूबियों और खामियों से जनता को ठीक ढंग से समझना चाहिए।
डिप्टी कमिश्नर गुड्स एंड टैक्स वीरेंद्र कुमार जैन ने जीएसटी की खूबियों से पत्रकारों बंधुओं को रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि जीएसटी के जरिए देश का आर्थिक एकीकरण हो गया है यानी एक देशए एक कर व्यवस्था। उन्होंने जीएसटी पर पत्रकार बंधुओं के सवालों का बेहतर तरीके से जवाब दिया। योग एक्सपर्ट शरद नागर ने पत्रकार बंधुओं को योग के गुर बताए और मौजूदा दौर में तनाव प्रबंधन में योग का क्या महत्व है इस पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों को प्राणायाम और प्रत्याहार का महत्व भी समझाया। एलडीएम  अजय तंवर ने भारत सरकार की वित्तीय समावेशन योजनाओं जैसे जन-धन योजना, मुद्रा योजना के बारे में बताया।

Share to...