नई दिल्ली। बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद मंगलवार को पीएम मोदी ने लोकसभा में धन्यवाद ज्ञापन करने के बाद राज्यसभा में भी धन्यवाद प्रस्ताव दिया। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए न सिर्फ अपनी सरकार की उपलब्धियों की गिनाया, बल्कि कांग्रेस पर करारा प्रहार भी किया। कांग्रेस मुक्त भारत को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि यह गांधी जी का विचार था। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर कई योजनाओं को लंबित रखने का आरोप भी लगाया। लाइव भाषण में उन्होंने कहा कि हमारे देश में आरोग्य के क्षेत्र में बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। हमें हेल्थ सेक्टर में बहुत कुछ करने की जरूरत है। हम देश के लिए आयुष योजना लेकर आए।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना किसी दल के लिए नहीं देश के लिए है और अगर कांग्रेस को लगता है कि इसमें कुछ कमी है तो वो सामने आए, मैं खुद समय दूंगा। उन्होंने कहा कि रोग से लड़ने में राजनीति नहीं होनी चाहिए। देश के लिए आयुष योजना लेकर आए। उन्होंने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप से कुछ नहीं होने वाला है।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का 50-55 साल तक सत्ता में रहने पर ज़मीन से कट जाना बड़ा स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि हम सुझावों, फीडबैक और इनपुट के लिए हमेशा तैयार रहते हैं क्योंकि हम सभी इस देश के लिए और गरीब लोगों के लिए ही काम करते हैं।
पीएम मोदी के भाषण के दौरान जब रेणुका चौधरी हंसने लगी तो सभापति ने उन्होंने रोकने की कोशिश की। उसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि सभापति जी मेरी आपसे विनती है कि रेणुका जी को कुछ मत कहिए। रामायण सीरिलय के बाद ऐसी हंसी सुनने का सौभाग्य आज जाकर मिला है।
पीएम मोदी ने कहा कि हम नेम चेंजर नहीं बल्कि एम चेंजर हैं। यानी हम लक्ष्यों का पीछा करने वाले हैं। मैं तो देश के विकास के लिए हर सरकार के योगदान का सम्मान करता हूं। उन्होने कहा कि गुजरात चुनाव में कांग्रेस ने सरदार पटेल का नाम लिया, इस देखकर काफी खुशी मिली।
राज्यसभा में विपक्ष के आरोप पर पीएम मोदी के सटीक जवाब

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध