संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत भारी विवाद के बाद 25 जनवरी को देश-दुनिया के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म अब तक 400 करोड़ रु से ज्यादा कमाई कर चुकी है, लेकिन राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में रिलीज नहीं हो पाई है। मध्य प्रदेश में करणी सेना सहित अन्य संगठनों के विरोध के कारण भंसाली की फिल्म पद्मावत तय तारीख पर रिलीज नहीं हो पाई थी। अब यह फिल्म सिर्फ इंदौर में गुरुवार को रिलीज होगी।
इस फिल्म को प्रदर्शित करने वाले सिनेमाघरों और उनके संचालकों को पुलिस पूरी सुरक्षा देने को तैयार है। इंदौर के पुलिस ने बुधवार को बताया कि फिल्म गुरुवार को यहां रिलीज हो रही है और फिल्म की रिलीज को लेकर सिनेमाघर के मालिकों ने सुरक्षा मांगी है। उन्हें आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।
कड़ी सुरक्षा के बीच मध्य प्रदेश में यहां गुरुवार को रिलीज होगी पद्मावत

More Stories
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान