उज्जैन में पुलिस खुद चोरो का शिकार उस समय हो गई जब उज्जैन के माधव नगर थाने से एक आदमी मोबाइल वेन लेकर रफूचक्कर हो गया। जिसे उन्हेल थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने उस समय पकड़ा जब वहा मोबाइल वेन को तोड़ रहा था आरोपी को माधव नगर पुलिस ने हिरासत में लिया है।
उज्जैन में एक चोर ने ईतना साहस दिखाया की थाना परिसर से ही रात्रि कालीन गस्त में घुमने वाली पेट्रोलिंग जीप को पुलिस वालो के सामने ही चुराके ले गया। यह पूरा मामला उज्जैन के सबसे व्यस्ततम थाना माधव नगर का है। पुलिस कंट्रोल रूम और एसपी सहित पुलिस के कई अधिकारियो के आफिस महज 50 कदम की दुरी पर ही है। एेसे में एक चोर पुलिस की ही जीप पुलिस के सामने से ही चुराकर ले गया मामले में थाने के सीएसपी सतीश समाधिया का कहना है कि रात में गस्त करने के बाद पुलिस ड्रायवर ने जीप को थाने में रखा और करीब सुबह 5 बजे बाद चला गया और उसके बाद जीप चोरी हो गई पता लगते ही पुरे जिले में वायर लेस सेट पर मेसेज भेजे गए। दोपहर में नशे की हालत में एक 40 वर्षीय व्यक्ति को आगर उन्हेल मार्ग पर ग्रामीणों ने जीप के साथ पकड़ा जो नशे की हालत में अनियंत्रित होकर वाहन चला रहा था इस संबंध में जब पुलिस को सुचना दी गई तो पता चला की यह जीप वही है जो थाना माधव नगर से चोरी हुई थी माधव नगर पुलिस ने पहुच कर जीप अपने कब्जे में ली और आरोपी को गिरफ्तार किया। नशे की हालत में आरोपी अपने आप को चेन्नई का रहने वाला बताता है और अपना नाम मीनू कुमार बेनर्जी बता रहा है।
उज्जैन में पुलिस की ही वेन हो गई चोरी, नाकाबंदी कर खोजी

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’